फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC AE Prelims: Rajasthan Assistant Engineer Preliminary Exam Starts Tomorrow; Key Guidelines to Avoid Issues

RPSC AE Prelims 2025: राजस्थान एई प्रीलिम्स परीक्षा कल से, इन बातों का रखें खास ख्याल; वरना हो सकती है दिक्कत

Sat, 27 Sep 2025 06:38 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 27 Sep 2025 06:38 PM IST
सार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट इंजीनियर प्रीलिम्स परीक्षा 28 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। यह परीक्षा सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग क्षेत्रों में 1014 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
RPSC AE Prelims: Rajasthan Assistant Engineer Preliminary Exam Starts Tomorrow; Key Guidelines to Avoid Issues
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RPSC AE Prelims Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की असिस्टेंट इंजीनियर (AE) प्रीलिम्स परीक्षा 28 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। यह परीक्षा विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में 1014 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से पहले एडमिट कार्ड और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

विज्ञापन

28, 29 और 30 सितंबर को होगी परीक्षा

आरपीएससी एई प्रीलिम्स परीक्षा 2025 तीन दिनों तक यानी 28, 29 और 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1014 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

विज्ञापन


आयोग ने एडमिट कार्ड पहले ही आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया है। इसके अलावा, 21 सितंबर को परीक्षा केंद्रों के लिए सिटी स्लिप भी जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विषय/पेपर परीक्षा तिथि परीक्षा समय
सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान 28 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे
सिविल इंजीनियरिंग 28 सितंबर 2025 दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:00 बजे
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 29 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 29 सितंबर 2025 दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:00 बजे
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग 30 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे

 

एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनके लिए कुल 150 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा सुबह और दोपहर दो पालियों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

दिशानिर्देश और जरूरी जानकारी

  • ओएमआर शीट पर नीले बॉलपॉइंट पेन से केवल एक ही विकल्प चुनें।
  • यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना है, तो विकल्प संख्या 5 भरें।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक विकल्प भरना अनिवार्य है।
  • अंतिम 10 मिनट का समय यह सुनिश्चित करने के लिए दिया जाएगा कि सभी विकल्प सही ढंग से भरे गए हैं।
  • यदि 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ दिए जाते हैं, तो परीक्षा रद्द की जा सकती है।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अन्य प्रतिबंधित वस्तु ले जाना वर्जित है।
  • एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) अवश्य लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed