फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPF Constable and SI Recruitment 2024 know how to apply at rpf. Indianrailways.gov.in

RPF Recruitment 2024: कॉन्स्टेबल और एसआई पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, जल्द शुरू होगा आवेदन

Wed, 03 Jan 2024 03:29 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 03 Jan 2024 03:29 PM IST
सार

RPF Recruitment 2024: आरपीएफ ने कॉन्स्टेबल और एसआई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
RPF Constable and SI Recruitment 2024 know how to apply at rpf. Indianrailways.gov.in
RPF Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPF Constable and SI Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के तहत कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpf.Indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आरपीएफ भर्ती 2024  भर्ती के संबंध में विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी, जिसमें आवेदन करने की तारीख और आवेदन पत्र जमा करने की तारीख के बारे में जानकारी होगी।

विज्ञापन

RPF Vacancy रिक्तियों का विवरण

आरपीएफ भर्ती 2024 अधिसूचना कुल 2250 रिक्तियों के लिए जारी की गई है, जिनमें से 2000 कॉन्स्टेबल और 250 एसआई के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत रिक्तियां क्रमशः पूर्व सैनिकों और महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

RPF Recruitment आयुसीमा

आरपीएफ भर्ती के तहत सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है। कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

RPF Recruitment 2024 शैक्षणिक योग्यता

आरपीएफ भर्ती 2024 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से स्नातक होना चाहिए। कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष डिग्री आवश्यक है।

रेलवे भर्ती बोर्ड कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आरपीएफ (रेलवे पुलिस बल) भर्ती परीक्षा का आयोजन कर रहा है। रेलवे पुलिस बल में उपलब्ध पद के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed