फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   result announced of apo exam

एपीओ-2011 परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित

Sat, 05 Mar 2016 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 11:53 AM IST
सार

  • कुल 72 अभ्यर्थी सफल घोषित
  • लखनऊ के विजय कुमार रावत टॉपर
  • पिछले साल 24 दिसंबर को हुई थी मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
result announced of apo exam
एपीओ परीक्षा परिणाम

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी-2011 (एपीओ) का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। कुल 72 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। लखनऊ के विजय कुमार रावत टॉपर हैं।
विज्ञापन


लखनऊ की ही स्मृति चौरसिया दूसरे स्थान पर तथा महिलाओं में टॉपर हैं। इलाहाबाद के सीएमपी डिग्री कालेज से स्नातक  तथा जीआईसी से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले मूलत: गाजीपुर के अमित कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा पिछले साल 24 दिसंबर को हुई थी। उसमें सफल 245 अभ्यर्थी 25 फरवरी से दो मार्च तक हुए साक्षात्कार में शामिल हुए थे। इस पर तैयार मेरिट के आधार पर 72 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार कटऑफ जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसलिए इस संबंध में आरटीआई के अंतर्गत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए आयोग दफ्तर पर भी प्रतियोगियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed