फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   kendriya vidyalaya admission class 1 admission begins: Registration for class first starts in Kendriya Vidyalaya Sangathan, these documents will be needed

KVS Admissions 2020: केंद्रीय विद्यालय संगठन में पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Mon, 20 Jul 2020 07:31 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 20 Jul 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
kendriya vidyalaya admission class 1 admission begins: Registration for class first starts in Kendriya Vidyalaya Sangathan, these documents will be needed
KVS Admissions
KVS Admission 2020 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने पहली कक्षा के छात्रों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जो माता-पिता केंद्रीय विद्यालय संगठन स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराना चाहते हैं, वे KVS की आधिकारिक वेबसाइट - kvsonneadmission.kvs.gov.in या kvsangathan.nic.in पर जा कर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सात अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन :
 

शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 जुलाई, 2020 को सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे और 07 अगस्त, 2020 को शाम 7:00 बजे तक ही आवेदन किया जा सकेगा। केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय के एंड्रॉइड मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है। कक्षा दो और उससे ऊपर के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 20 जुलाई, 2020 को 8:00 बजे से 25 जुलाई, 2020 को 4:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा यदि रिक्तियां मौजूद हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन कक्षा दो और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण फॉर्म ऑफलाइन मोड में भी उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


केवीएस प्रवेश 2020 :  इन दस्तावेजों की होगी जरूरत-

अपने बच्चों के लिए आवेदन करने के लिए माता-पिता को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

  • प्रवेश लेने वाले बच्चे की एक डिजिटल तस्वीर या स्कैन की गई तस्वीर 
  • बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की एक स्कैन कॉपी
  • यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, ईडब्ल्यूएस के तहत आवेदन कर रहे हैं, तो सरकारी प्रमाणपत्र

छात्रों के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट और वेटिंगलिस्ट 11 अगस्त, 2020 को जारी की जाएगी। यदि पहले राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो केविएस 24 अगस्त, 2020 को दूसरी सूची जारी करेगा। दूसरी काउंसलिंग के बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो तीसरी सूची, 26 अगस्त, 2020 को जारी की जाएंगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन प्रवेश 2020: कैसे करें आवेदन

- उम्मीदवारों सबसे पहले संस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
-  होमपेज पर प्रवेश पोर्टल लिंक पर जाएं
- वहां दिए गए विवरण और दिशानिर्देश पढ़ें
- आवेदन लिंक या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
-  मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और फॉर्म जमा करें

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

जानिए सीटों का कोटा

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पहली कक्षा में कुल सीटों में आरटीई 15 फीसदी (10 सीट), एससी 15 फीसदी (6 सीट), एसटी 7.5 फीसदी (3 सीट), ओबीसी 27 फीसदी (11 सीट) और दिव्यांगजनों के लिए तीन फीसदी सीट आरक्षित रहेंगी। पहली में प्रति सेक्शन 40 सीटें निर्धारित हैं।

प्रति सेक्शन पांच सीट कोटा (सांसद और एचआरडी मंत्री) की रहेंगी। सशस्त्र बलों (तीनों सेनाओं), शहीद परिवार, पूर्व सैन्यकर्मी, केंद्रीय कर्मचारी, एचआरडी, केवी, केंद्र सरकार के विदेश में कार्यरत कर्मी या अधिकारी, नेशनल अवार्ड, रिसर्च क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों के बच्चों के लिए सीट आरक्षित हैं।

पहली में दाखिला प्रवेश परीक्षा की बजाय ड्रॉ के आधार पर मेरिट व आरक्षण के तहत होगा। स्कूलों को अब पहली कक्षा से लेकर अन्य कक्षाओं में दाखिला सीट की जानकारी ऑनलाइन शेयर करनी अनिवार्य होगी।

पांच से आठ किलोमीटर नैबरहुड
निजी स्कूलों की तर्ज पर केवी स्कूलों में अब घर के आसपास के स्कूलों में दाखिला मिलेगा। प्रमुख शहरों और शहरी इलाकों में घर से स्कूल की दूरी पांच किलोमीटर के अंदर होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य परिस्थितियों में यह आठ किलोमीटर भी हो सकती है।

आरक्षित वर्ग का सर्टिफिकेट देने पर ही लाभ
ओबीसी समेत अन्य आरक्षित वर्ग का लाभ लेने के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ही आरक्षित वर्ग का सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed