{"_id":"617a60cad6bcdf0f785369d4","slug":"reet-result-2021-rajasthan-education-minister-govind-singh-dotasara-gave-important-update-regarding-the-results-of-rajasthan-teacher-eligibility-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"REET Result 2021 : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणामों के लेकर शिक्षामंत्री डोटासरा ने दी जरूरी जानकारी, यहां पढ़ें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
REET Result 2021 : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणामों के लेकर शिक्षामंत्री डोटासरा ने दी जरूरी जानकारी, यहां पढ़ें
Thu, 28 Oct 2021 02:09 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:09 PM IST
सार
REET Result 2021 : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 26 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 16 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। 24 अक्तूबर को इस परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी।
विज्ञापन
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) परिणामों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि कुछ दिनों पहले संपन्न हुई रीट परीक्षा परिणामों की घोषणा आनो वाले एक या डेढ़ महीने में हो सकती है। इससे पहले परीक्षा आयोजक राजस्थान बोर्ड ने भी रीट परीक्षा के परिणामों के इतना ही समय बताया है। डोटासरा ने कहा कि अगर न्यायलय में परिणाम नहीं अटकते हैं तो ऐसे में रीट के रिजल्ट अपने सही समय से जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बीएड के उम्मीदवारों को रीट लेवल -1 पर लाने के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी और इसे न्यायलय का मसला बताया। उन्होंने कहा कि अगर अदालत ऐसा करने को कहती है, तो हम ऐसा करने को तैयार हैं। हम अदालत के आदेश का परीक्षण करेंगे और एजी से राय लेंगे। अगर न्यायालय अपने आदेशों को अनिवार्य करता है तो हम उनकी बात मानेंगे और अगर फैसला सरकार के विवेक पर छोड़ा जाता है तो हम अपने हिसाब से फैसला करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 26 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 16 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। 24 अक्तूबर को इस परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी। राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में ग्रेड-3 शिक्षक भर्ती के लिए कुल 31,000 पदों की घोषणा की थी। रीट परीक्षा 2021 का नकल प्रकरण भी काफी विवादों में रहा था। इस प्रकरण में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कई परीक्षार्थियों की भी गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री डोटासरा ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक और सौगात देने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा 29 हजार नई भर्तियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें 10 हजार से अधिक कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती के लिए सिलेबस को जारी भी कर दिया गया है। जल्द ही इसके लिए विज्ञाप्ति भी जारी कर दी जाएगी। सरकार ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजीव गांधी करियर पोर्टल की भी शुरुआत की है, इस पर उम्मीदवारों को शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों, प्रवेश परीक्षाओं और स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी प्राप्त करने में आसानी हो रही है।