फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   REET Application Form 2022 Last Date Extended Apply Now at reetbser2022.in Know How to Apply

REET 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन की समय-सीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Wed, 18 May 2022 07:05 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 07:05 PM IST
सार

REET Application Form 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाना होगा।

विज्ञापन
REET Application Form 2022 Last Date Extended Apply Now at reetbser2022.in Know How to Apply
REET Application Form 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

REET Application Form 2022 Last Date Extended:  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार अब 19 मई तक चालान उत्पन्न कर सकेंगे और 23 मई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाना होगा। वहीं, आवेदन कर चुके उम्मीदवार 25 मई, सुबह 10 बजे से 27 मई तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। 

विज्ञापन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। रीट 2022 के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर-1 (लेवल-2) को क्लीयर करने वाले उम्मीदवार कक्षा छह से आठवीं तक पढ़ाने के पात्र होंगे, जबकि पेपर-2 (लेवल-1) को क्लीयर करने वाले उम्मीदवार पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाने के पात्र होंगे।

रीट पेपर-1 (लेवल-2) के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है और पेपर-2 (लेवल-1) के लिए समय दोपहर तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक है। आवेदक 14 जुलाई को शाम चार बजे से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
 

REET 2022 के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आरबीएसई रीट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  2. इसके बाद अपना आवेदन फीस चालान जनरेट करें और फिर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। 
  3. उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करने से पहले अपना विवरण जांचें और इसके बाद फॉर्म जमा करें।
  4. साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए रीट एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें।
  5. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

रीट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर का चयन करने पर 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, वहीं जो उम्मीदवार रीट परीक्षा के दोनों पेपर-1 और पेपर-2 में शामिल होना चाहते हैं उन्हें आवेदन शुल्के के तौर पर 750 रुपये का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed