फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   REET 2021: CM Ashok Gehlot released guidelines and rules for reet exam, see the full list here

REET 2021: परीक्षा केंद्र में अपना मास्क ले जाने की अनुमति नहीं, सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी

Fri, 24 Sep 2021 01:21 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 24 Sep 2021 01:21 PM IST
सार

REET 2021: राजस्थान पात्रता परीक्षा, रीट 2021 का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा। यह राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा है, जिसमें 25 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। इसलिए पेपर लीक से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न नियम बनाए गए हैं। पढ़िए...

विज्ञापन
REET 2021: CM Ashok Gehlot released guidelines and rules for reet exam, see the full list here
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान पात्रता परीक्षा, रीट 2021 परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित होने वाली है। परीक्षा की तैयारियों के तहत सरकार ने नकल के मामलों को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक यदि कोई सरकारी कर्मचारी रीट परीक्षा में नकल करवाते पाया जाता है, तो उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इसी तरह, कोई भी निजी संस्थान धोखाधड़ी या कदाचार के किसी भी मामले में लिप्त पाया गया, तो उसकी मान्यता तुरंत खत्म कर दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। यह निम्न लिखित हैं -

  • प्रिंटिंग प्रेस से अभ्यर्थी तक प्रश्न पत्र पहुंचाने तक की प्रक्रिया में शामिल कर्मचारी पूरी प्रक्रिया के दौरान अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर अपना मास्क ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें परीक्षा केंद्र के बाहर ही मास्क दिए जाएंगे।
  • ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की चेकिंग करने के लिए कांस्टेबल, होमगार्ड और महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को भी किया स्थगित
रीट 2021 परीक्षा में 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल होंगे, उम्मीद है कि इस बार न्यूनतम 14 से 15 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे। राजस्थान सरकार ने परीक्षा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए कई तैयारियां की हैं। इनमें से, सरकार ने राज्य में 25 से 27 सितंबर, 2021 के बीच निर्धारित सभी विश्वविद्यालय परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसने परीक्षा के दिन रोडवेज और निजी बसों में छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा की भी अनुमति दी है। सख्त COVID-19 प्रोटोकॉल लागू हैं और परीक्षा में कोई कदाचार न हो यह सुनिश्चित करने के लिए कई अन्य सुरक्षा उपाय भी पेश किए गए हैं। REET 2021: 26 सितंबर को होगी 25 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा, सरकार ने स्थगित किए यूनिवर्सिटी एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed