Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   recruitment on four hundred posts.

बनिए अफसर, 400 पदों पर भर्ती

Sun, 12 Oct 2014 11:54 AM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
recruitment on four hundred posts.

प्रतियोगियों के लिए नया साल ढेरों उम्मीदें लेकर आ रहा है। एक के बाद एक कई भर्तियों के बीच अब बेसिक शिक्षा में खंड शिक्षाधिकारी (एसडीआई) समेत कई पदों पर भर्ती की बारी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तकरीबन चार सौ पदों के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी में है। विज्ञापन इस महीने निकाले जाने की उम्मीद है।

आयोग की ओर से दिसंबर तक पीसीएस-2014, आरओ-एआरओ-2013 और लोअर सबऑर्डिनेट-2013 मुख्य परीक्षाएं हैं। इसके बाद राजस्व निरीक्षक के अलावा विभिन्न विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी समेत कई अन्य पदों के लिए भी आवेदन मांगा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

चार भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन

recruitment on four hundred posts.

इन भर्तियों के लिए भी दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी में परीक्षाएं संभावित हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती की तैयारी है।

एसडीआई के लिए बीएड न्यूनतम योग्यता रही लेकिन प्रतियोगी इसके विरोध में है। प्रतियोगियों का कहना है कि एसडीआई के लिए भी न्यूनतम योग्यता परास्नातक की जाए। आयोग सूत्र के अनुसार अफसर प्रतियोगियों की इस मांग पर भी विचार कर रहे हैं। इसके अलावा इन दिनों चार भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इससे आयोग की वेबसाइट हैंग कर जा रही है।

ऐसे में माना जा रहा है कि इनकी आखिरी तारीख बीतने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की भर्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। खास यह कि इन सभी भर्तियों की प्रक्रिया आगामी वर्ष के पहले छमाही तक पूरी होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रतियोगियों को आगामी वर्ष में अकेले आयोग की ही आधा दर्जन भर्तियों में हजारों पदों पर भर्ती का मौका मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed