फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Rajswa Patwari in Punjab Govenment

राजस्व पटवारी के 1,200 से अधिक पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Sat, 22 Aug 2015 02:14 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Rajswa Patwari in Punjab Govenment

पंजाब राजस्व विभाग ने 1,227 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों को शैक्षिक रूप से यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। अतिरिक्त शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास कंप्यूटर में "ओ लेवल" प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आवेदकों की न्युनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गयी है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी एवं दोनों चरणों की परीक्षा बहुविकल्पीय होगी। प्रत्येक परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तहत 10,300 रुपये से 34,800 रूपये प्रतिमाह एवं 3,200 रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऑनलाइन होगा आवेदन

Recruitment of Rajswa Patwari in Punjab Govenment

विज्ञपित पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जाएंगे। इक्ष्छुक उम्मीदवार पंजाब राजस्व विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकतें है। आवेदन के लिए आवेदन शुल्क  के तहत सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 800 रुपये एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं शारीरिक अक्षम व्यक्तियों के लिए 400 रुपये निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क आवेदन के प्रथम चरण को पूर्ण करने के पश्चात प्राप्त चालान द्वारा 'स्टेट बैंक ऑफ पटियाला' की किसी भी शाखा में जमा करा सकते हैं। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन सिर्फ15 सितंबर, 2015 तक किये जा सकते हैं। आवेदक आवेदन की संपूर्ण जानकारी एवं आवेदन करने के लिए  पंजाब राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.punjabrevenue.nic.in पर लॉगआन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed