SBI दे रहा 2 हजार नौकरी, 40 हजार रुपए सैलरी
भारतीय स्टेट बैंक में परीवीक्षाधीन अधिकारी के 2000 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी भी इस पद परआवेदन के लिए योग्य हैं। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अनुसूचित वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष, अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल, 2015 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 14,500-25,700 रुपये दिया जाएगा। प्रारंभ में मासिक वेतनमान 16,900 रुपये होगा।
2 मई तक करें आवेदन
आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जा रहा है। आवेदन करने के लिए आवेदक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानी पूर्वक पूरा करें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापित पदों पर चयन लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा जून माह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए चयनित आवेदकों को कॉल लेटर बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट https://www.sbi.co.in/portal/documents/44978/143453/revised-crpd-sbipo-rectruitment-english+advertisement.pdf/65da1b01-0111-48f0-8019-7c9939e1aeab पर लॉग ऑन करें।