फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of PGT teachers through HSSC

PGT टीचरों के हजारों पद खाली, चयन के लिए केवल इंटरव्यू

Sat, 11 Jul 2015 01:52 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of PGT teachers through HSSC

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने विभिन्न विषयों के पीजीटी के 1,271 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में कंप्यूटर साइंस के 451 पद, फाईन आर्ट्स के 732 पद, म्यूजिक के 88 पद शामिल हैं। इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत 50 प्रतिशत अंकों से संबंधित विषय में स्नातक और बी.एड या शिक्षा क्षेत्र में दो वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनिवार्य आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। निर्धारित मानकों के अनुसार कुछ वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है। विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 से 34,800 रुपये और ग्रेड पे के तहत 4,800 रुपये दिये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

21 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Recruitment of PGT teachers through HSSC

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए एचएसएससी की वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार पूरा करना होगा। ऑवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थी (दूसरे राज्यों के भी) को 500 रुपये और हरियाणा राज्य की महिलाओं / आरक्षित वर्ग / पिछड़े वर्ग के उम्‍मीदवारों को 125 रुपये जमा करने होंगे।

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 21 अगस्त, 2015 और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सिंतबर, 2015 है। विज्ञापित पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hssc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed