इंटर पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में गैर-शिक्षण के 17 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में कनिष्ठ सहायक के 4 पद, कनिष्ठ पुस्तकालय और सूचना सहायक / पुस्तकालय सहायक का 1 पद और प्रयोगशाला परिचर (एमटीएस) के 12 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। कनिष्ठ सहायक के लिए 12वीं 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना अथवा स्नातक डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन / फाइनेशिंयल मैनेजमेंट / अकाउंट या समकक्ष में 6 माह का डिप्लोमा अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन / फाइनेशिंयल मैनेजमेंट / अकाउंट या समकक्ष में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। कनिष्ठ पुस्तकालय और सूचना सहायक / पुस्तकालय सहायक के लिए सीनियर सेकेंड्री अथवा स्नातक, लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट और कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। प्रयोगशाला परिचर (एमटीएस) के लिए विज्ञान वर्ग से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
30 वर्ष तक के युवाओं को मिलेगा मौका
विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरें और सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर संबंधित अधिकारी को अंतिम तिथि से पूर्व भेज दें।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये और अनुसूचित जाति / जनजाति को 100 रुपये नकद जमा करने होंगे। आयु सीमा के तहत कनिष्ठ सहायक और प्रयोगशाला परिचर (एमटीएस) पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष और कनिष्ठ पुस्तकालय और सूचना सहायक / पुस्तकालय सहायक के पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी पदों पर आयु सीमा में निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक http://www.du.ac.in पर लॉग ऑन करें।