फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Medical Officer in Madhya Pradesh

छप्पर फाड़ के नौकरी, 1800 पद, 39000 रुपए सैलरी

Mon, 15 Jun 2015 07:18 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Medical Officer in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारी के 1,896 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्तों पर नियुक्ति मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में की जाएगी।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत एमबीबीएस या भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समतुल्य अर्हता और मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2016 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित किए गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100 रुपये और ग्रेड पे 5,400 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment of Medical Officer in Madhya Pradesh

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार पूरा करें। आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को सभी शैक्षिक और अन्य प्रमाणपत्रों की प्रतियों के याथ संलग्न कर निर्धारित पते पर भेजें। इन पदों पर आवेदन शुल्‍क के तौर पर मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए 250 रुपये शेष अनारक्षित वर्ग समेत अन्य सभी राज्यों के सभी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2015 और आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर ‌किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक आरआईआईसीओ की संबंधित वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed