फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026 Released, Over 55,000 Candidates Qualify for the Next Stage

एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर

Sat, 19 Sep 2026 10:44 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Sep 2026 10:44 AM IST
सार

एम्स नॉर्सेट-11 प्रीलिम्स 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के पहले चरण में कुल 55,967 उम्मीदवार सफल हुए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026 Released, Over 55,000 Candidates Qualify for the Next Stage
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने 18 सितंबर को नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 11 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


नॉरसेट-11 की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। चरण-1 की परीक्षा 12 सितंबर 2026 को हुई, जबकि चरण-2 की परीक्षा 30 सितंबर 2026 को आयोजित हुई।

पहले चरण में 55,967 उम्मीदवार सफल

एम्स नॉर्सेट 11 की पहली चरण की परीक्षा में कुल 1,00,804 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 55,967 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल हुए हैं। इस भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी और रिजल्ट के अनुसार 12,638 उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

दो चरणों में होती है चयन प्रक्रिया

एम्स नॉरसेट-11 की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा होती है। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलता है। इनमें 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान और एप्टीट्यूड से, जबकि 80 प्रश्न नर्सिंग विषय से होते हैं। हर गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में NORCET मुख्य परीक्षा होती है। इसमें 160 प्रश्न होते हैं और परीक्षा की अवधि 180 मिनट रहती है। सभी प्रश्न नर्सिंग विषय और केस आधारित होते हैं। इसमें भी गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। अंतिम मेरिट सूची केवल मुख्य परीक्षा यानी Stage-II में मिले अंकों के आधार पर तैयार होती है।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पे मैट्रिक्स लेवल-7 में होगी। यह ग्रुप-बी का पद है। इसमें 7वें वेतन आयोग के अनुसार 9,300-34,800 (ग्रेड पे 4,600 के पूर्व संशोधित वेतनमान के समकक्ष) वेतन के साथ केंद्र सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NORCET-11 Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर या लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed