फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Drivers in Haryana Transport

10वीं पास जरूर भरें फॉर्म, 700 पदों पर भर्ती

Mon, 24 Aug 2015 04:51 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Drivers in Haryana Transport

हरियाणा परिवहन विभाग ने हरियाणा राज्य में भारी वाहन चालक के 725 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है।  इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों के लिए विभाग की ओर से न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के तहत किसी भी मान्यताप्राप्त विद्यालय से 10वीं, हिंदी / संस्कृत विषय के साथ उतीर्ण होना निर्धारित किया गया है। अन्य योग्यता के तहत उम्मीदवारों को भारी वाहन चालन में आरटीओ द्वारा जारी किया वैध लाइसेंस एवं तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव निर्धारित है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयुसीमा न्युनतम 23 वर्ष एवं अधिकतम 43 वर्ष का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में हरियाणा सरकार द्वारा प्रदत्त मानदंडों के अनुसार छूट का प्रावधान है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्वरूप 12,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment of Drivers in Haryana Transport

आवेदन के इच्छुक अम्मीदवार हरियाणा परिवहन विभाग की वेबसाइट से आवेदन-फार्म डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड किए गए फॉर्म को निर्दिष्ट नियमों के अनुसार पूर्ण रूप से भरें। आवेदन फार्म एवं सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वसत्यापित छायाप्रति के साथ हरियाणा परिवहन विभाग के किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में साधारण डाक द्वारा प्रेषित करें। आवेदकों का सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय किसी भी प्रमाण की वास्तविक प्रति ना भेजें।

विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धरित किए गए हैं। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर, 2015 निर्धारित है। आवेदन फार्म एवं आवेदन की संपूर्ण जानकारी के लिए हरियाणा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hartrans.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed