फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Agriculture Coordinator in Bihar

छप्पर फाड़ के सरकारी नौकरी, 4 हजार पदों पर भर्ती

Tue, 05 May 2015 03:26 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Agriculture Coordinator in Bihar

बिहार कर्मचारी चयन आयोग के जरिए कृषि निदेशालय, बिहार में कृषि समन्वयक के 4,391 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि विज्ञान / पशु चिकित्सा या संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये ग्रेड पे 2,800 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदन की प्रकिया

Recruitment of Agriculture Coordinator in Bihar

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक आयोग की वेबसाइट से ‌दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जून, 2015 निर्धारित ‌की गई है। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर बिहार के अनुसूचित जाति व जनजाति के आवेदकों को 100 रुपये तथा सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 375 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।

इन पदों पर चयन स्नातक स्तर पर प्राप्त अंक व कार्स अनुभव के आधार पर तैयार मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संबंधित वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in/Advertisement/agri_adv_29-04-15.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed