आप भी हैं 10वीं पास, तो इंतजार कर रही हैं दमदार सैलरी वाली ये सैकड़ों नौकरी
विद्युत सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश ने तकनीकी प्रशिक्षुओं के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा गणित व विज्ञान विषय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में अखिल भारतीय या राज्य व्यवसायिक सर्टिफिकेट और कंप्यूटर अर्हता प्रमाण पत्र होना भी आवश्यक है।
इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये ग्रेड पे 2,600 रुपये दिए जाएंगे।
17 जून तक करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के इच्छुक आवेदक आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवारों को 700 रुपये ऑनलाइन या स्टेट बैंक की शाखा में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून, 2015 है।
इन पदों पर आवेदकों का चयन वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा यूपी के कई शहरों में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक आयोग की वेबसाइट http://www.uppcl.org/uppcllink/documents/25042015042350TG_2.pdf पर लॉग ऑन करें।