खुला नौकरी का पिटारा, बैंक में निकली भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय रूरल बैंक ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए लिए आवेदन मंगाए हैं। विज्ञापित रिक्तियों में ऑफिसर जूनियर मैनेजमेंट स्केल-I के 24 पद हैं जिनमें 10 पद आरक्षित हैं और ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 41 पद शामिल हैं जिनमें 20 पदों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
वेतनमान के तौर पर स्केल-I के लिए चुने गए उम्मीदवार को 14,500 रुपये बेसिक पे दिया जाएगा जिसके आधार पर मासिक आय 28,000 रुपये और ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार को 7200 रुपये बेसिक पे दिया जाएगा जिसके आधार पर मासिक आय 16,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। स्केल-I के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है। इन पदों पर चयन के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दिए गए हैं। संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने सितंबर 2014 में आरआरबी के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इन पदों पर चयन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने इस परीक्षा में 80 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने 70 अंक प्राप्त किया हो। मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
साक्षात्कार का आयोजन मेघालय रूरल बैंक, हेड ऑफिस, शिलांग में किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट http://meghalayaruralbank.co.in/images/MRB/Recruitment-MRB_2014.pdf पर पर लॉग ऑन करें। अर्हता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।