फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in NTPCL

एनटीपीसी-सेल में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

Tue, 11 Nov 2014 03:25 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in NTPCL

एनटीपीसी सेल पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एनएसपीसीएल) द्वारा विभिन्न ट्रेडों में इंजीनियर व तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 64 रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञापित रिक्तियों में इंजीनियरिंग विभाग के तहत मैकेनिकल के 17 पद, इलेक्ट्रिकल के 8 पद, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन के 5 पद, वहीं आईटीआई ट्रेनी के लिए फीटर के 21 पद, इलेक्ट्रिशियन के 7 पद और इंस्ट्रूमेंट मेकैनिक के 2 पद हैं तथा लैब सहायक के 4 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


आयु संबंधी योग्यता के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इंजीनियर पद के आवेदकों को 300 रुपये, आईटीआई तथा लैब सहायक प्रशिक्षु के उम्मीदवारों को 200 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2014 है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment in NTPCL

शै‌क्षिक योग्यता के तहत इंजीनियर पद के आवेदकों ने संबंधित ट्रेड में 70 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीरियरिंग का डिप्लोमा प्राप्त किया हो। आईटीआई प्रशिक्षु के आवेदकों ने दसवीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त किया हो। लैब सहायक के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की हो।

वेतनमान के तौर पर इंजीनियर के आवेदकों को 15500 - 34800 रुपये तथा अन्य पदों के उम्मीदवारों को 11500 - 26000 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 दिसंबर, 2014 से डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी, 2015 को किया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीपीसीएल की वेबसाइट http://eapplynew.com/nspcl/Document/Advertisement.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed