छप्पर फाड़ के नौकरी, 400 से ज्यादा पद खाली
भारत सरकार के संयुक्त उपक्रम वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में कंट्रोलर और डिजायन एक्जामिनर के 459 पदों पर विभिन्न शाखाओं में नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर चयन लिखित परिक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्युनतम 21 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष होनी चहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2015 के अनुसार की जाएगी, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट देने का प्रावधान किया गया है।
अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार विज्ञापित पदों के अनुसार संबंधित ब्रांच में स्नातक अथवा परास्नातक डिग्री धारक हो। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान 15,600 रुपये से 39,100 रुपये एवं 5,400 ग्रेड पे निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त, 2015 तक उपरोक्त पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन होंगे आवेदन
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रारंभ होने के बाद आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग अथवा डेबिट / क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं। अवेदन शुल्क के रूप में सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों से 200 रुपये निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों एवं महिला आवेदकों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व समय की बचत के लिए फोटो एवं हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में ही अपलोड करें एवं अवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अपने आवेदन फॉर्म की प्रति भविष्य में होने वाले व्यवहार के लिए सुरक्षित रखें। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन की अन्य जानकारी के लिए एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.recruitmentnpc.in पर लॉग ऑन करें।