नौकरी का मौका, 242 सरकारी पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक ने विभिन्न पदों पर कुल 242 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I के 111 पद, ऑफिसर स्केल-II के 15 पद और असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 116 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-II के लिए 19,400 - 28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के लिए 14,500 - 25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है।
ऑफिसर स्केल के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है। इन पदों पर चयन आईबीपीएस की परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार 30 अंकों का होगा जिसमें से 12 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दिए गए हैं। संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने सितंबर / अक्टूबर 2014 में आरआरबी के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इन पदों पर चयन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने इस परीक्षा में 80 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने 70 अंक प्राप्त किया हो। मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
साक्षात्कार का आयोजन महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक मुख्यालय, औरंगाबाद में किया जाएगा। साक्षात्कार स्थल का पूर्ण विवरण कॉल लेटर में दिया जाएगा। इसे बैंक की वेबसाइट पर भी दिखाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2015 है। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर http://mahagramin.in/downloads/Recruit_2015-16.pdf पर लॉग ऑन करें।