फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in LIC

नौकरी का मौका, एलआईसी में 200 पदों पर भर्ती

Tue, 06 Jan 2015 04:29 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in LIC

राष्ट्रीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अधिकारी वर्ग के तहत विशेषज्ञ और सामान्य पद के रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 200 रिक्तियों में 100 पद सामान्य वर्ग के हैं। इसके तहत सहायक प्रशासनिक अधिकारी के जम्मू के लिए 40 पद और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 60 पद शामिल है। वहीं देश भर में नियुक्ति के लिए सहायक प्रशासनिक अधिकारी (सीए) के 100 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी, 2015 को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

पाएं उच्च वेतनमान

Recruitment in LIC

शैक्षिक योग्यता के तहत समान्य वर्ग (जेनरलिस्ट) के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो वहीं सीए पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सीए की डिग्री प्राप्त की हो। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 17,240 - 32,640 रुपये दिया जाएगा। इस प्रकार मासिक वेतनमान 38,500 रुपये होगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

परीक्षा के आयोजन देश भर में विभिन्न केंद्रो पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एलआईसी की वेबसाइट http://www.licindia.in/pages/Employment_Notification_r.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed