फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in IVRI

यूपी: 10वीं पास की बंपर भर्ती, सैकड़ों पद खाली

Wed, 04 Feb 2015 03:31 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in IVRI

भारतीय पशु - चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जत नगर, उत्तर प्रदेश ने कुशल सहायक स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 103 रिक्तियों में 52 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं 23 पद एससी, 1 पद एसटी और 27 पद ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या आईटीआई का डिप्लोमा हासिल किया हो।

विज्ञापन


उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के योग्य हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदों के अनुसार 1800 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

25 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in IVRI

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 23 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा कराना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर 'सहायक प्रशासनिक अधिकारी, (एमआरडीपीसी), भारतीय पशु - चिकित्सा अनुसंधान संस्‍थान, इज्जत नगर - 243122 (उत्तर प्रदेश)' के पते पर 23 फरवरी, 2015 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईवीआरआई की वेबसाइट http://ivri.nic.in/jobs/JOB_SSS_NOtice_24012015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed