फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in District Co-Operative Bank Ltd, UP

सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी

Wed, 27 May 2015 03:11 PM IST
Updated Wed, 27 May 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in District Co-Operative Bank Ltd, UP

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, लखीमपुर खीरी ने सहयोगी/गार्ड के 59 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत पांचवीं पास की मांगी गई है। विज्ञापित पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।

विज्ञापन


इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,950-11,900 रुपये दिए जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये और एसटी, एससी व विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट 'संयोजक, चयन समिति, जिला सहकारी बैंक लि., लखीमपुर-खीरी' के पक्ष में बनवाना होगा।
विज्ञापन

6 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Recruitment in District Co-Operative Bank Ltd, UP

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदक निर्धारित प्रारूप में दिए गए आवेदन पत्र को विधिवत भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए समस्त प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ 'संयोजक- चयन समिति एवं सचिव / मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लि. प्रधान कार्यालय सिविल लाइन्स, लख्रीमपुर - खीरी (उत्तर प्रदेश) - 262701' के पते पर डाक द्वारा भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 6 जून, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदकों का चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संबंधित वेबसाइट http://www.dcblakhimpur.com/recruitment.php पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed