फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Cooperative bank

को-ऑपरेटिव बैंक में 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Thu, 18 Dec 2014 03:28 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Cooperative bank

राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ का-ऑपरेटीव एजुकेशन एड मैनेजमेंट (रीसेम) ने राज्य कोऑपरेटिव बैंक और सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर कुल 613 को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल जारी रिक्तियों में राज्य कोऑपरेटिव बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के 6 पद, प्रबंधक के 21 पद, बैंकिंग सहायक के 33 पद और सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में प्रबंधक के 97 पद, बैंकिंग सहायक के 439 पद और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 17 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर वरिष्ठ प्रबंधक को 15,000 रुपये, प्रबंधक और कंप्यूटर प्रोग्रामर को 11,100 रुपये और बैंकिंग सहायक को 6100 रपये दिया जाएगा। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Cooperative bank

शैक्षिक योग्यता के तहत वरिष्ठ प्रबंधक के उम्मीदवार ने स्नातक के बाद एमबीए या बिजनेस मैनेजमेंट में दो वर्ष का स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया हो। कंप्यूटर प्रोग्रामर के उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में बी. ई. या बी. टेक या विज्ञान या अर्थशास्त्र से जुड़ी विधा में स्नातकोत्तर डिग्री और कंप्यूटर इंजीरियरिंग मे डिप्लोमा प्राप्त किया हो। अन्य सभी पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। शैक्षिक योग्यता का निर्धारण 31 दिसंबर, 2014 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क के तौर पर वरिष्ठ प्रबंधक के सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 800 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये, बैंकिंग सहायक के सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये, अन्य सभी पद के सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 700 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 350 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक
जानकारी के लिए उम्मीदवार रीसेम की वेबसाइट http://ricem.org/LatestPdf/RSCBCCBsBanksRecruitment2014_15English01.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed