फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank

ग्रामीण बैंक में खुला नौकरी का पिटारा, सैकड़ों पद खाली

Thu, 30 Jul 2015 12:26 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank

बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने ऑफिस असिस्टेंट के 136 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास आईबीपीएस के द्वारा आयोजित की जाने वाली आरआरबी सीडब्ल्यूई-III की परीक्षा का स्कोर कार्ड और क्षेत्रीय भाषा (हिंदी) का ज्ञान होना आवश्यक है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त आवेदकों ने 10वीं स्तर या स्नातक तक के किसी भी स्तर तक क्षेत्रीय भाषा का अध्ययन किया होना हो। विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 7,200 - 19,300 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। इन पदों पर चयन आईबीपीएस के स्कोर कार्ड और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment in Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आवेदन शुल्क के तौर पर एससी / एसटी / पीडब्‍ल्यूडी / ईएक्सएसएम वर्ग के आवेदकों को 20 रुपये और अन्‍य सभी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये जमा करने होंगे।

आवेदन शुल्क बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की किसी भी शाखा में ई-चालान के माध्यम से जमा करना होगा। अन्य किसी माध्यम से जमा किया गया शुल्क स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने की अंति तिथि 5 अगस्त, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट http://www.barodagraminbank.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed