सरकारी विभाग में क्लर्क की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5104 एएससी बटालियन ने लोअर डिविजन क्लर्क और ड्राइवर सामान्य सेवा के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 11 रिक्तियों में एलडीसी का 1 पद और ड्राइवर के 10 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत एलडीसी के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो तथा हिंदी या अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर पर टंकण गति हासिल हो।
वहीं ड्राइवर पद के आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो तथा सिविल ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग को दो वर्ष का अनुभव प्राप्त हो। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की परीविक्षा अवधि दो वर्ष की होगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1800 रुपये दिया जाएगा।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 4 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र के प्रारूप में सादे पेपर पर आवेदन करे।
भरे हुए आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'कमांडिंग ऑफिसर, 5104 एएससी बटालियन, सी/ओ 99 एपीओ, पिन - 905104' के पते पर भेजें। आवेदन 4 फरवरी, 2015 तक उपरोक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएवीपी की वेबसाइट http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10602_76_1415b.pdf पर लॉग ऑन करें।