केंद्रीय सुरक्षा बलों में 62 हजार सिपाहियों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों में 62390 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आयोग की ओर से बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स, एनआईए और एसएसएफ के लिए अलग-अलग पदों की घोषणा की है।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू होकर 21 फरवरी तक चलेगी। आयोग की ओर से दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नए वर्ष में बड़ी सौगात दी है। एसएससी की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन चार अक्तूबर को आफलाइन एवं ऑनलाइन किया जाएगा।
सिपाही भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन एवं आफलाइन दोनों तरीके से किया जाएगा।
18 से 23 वर्ष आयु सीमा
कर्मचारी चयन आयोग ने सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन काम के बोझ के चलते 2013-14 में कराने से मना कर दिया था। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद आयोग ने 2015 में सिपाही भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है।
आयोग की ओर से जारी सिपाही भर्ती के दसवीं पास एवं 18 से 23 वर्ष आयु सीमा के युवा आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2015 से की जाएगी। चयन लिखित, मेडिकल एवं शारीरिक परीक्षा के जरिए होगा।
एसएससी की ओर से जारी पदों में बीएसएफ में 22517, सीआईएसएफ 5000, सीआरपीएफ 24588, एसएसबी 6224, आईटीबीपी 3101, असम राइफल्स 600, एनआईए 86 और एसएसएफ में 274 पद शामिल हैं। आयोग की ओर से जारी पदों में पुरुष वर्ग में 53857 एवं महिला वर्ग में 8533 पद शामिल हैं।