200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आयु सीमा 50 साल
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर ने 244 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में विभिन्न विषयों के प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद शामिल है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धरित की गई है।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शासन द्वारा वर्णित आयु में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 37,400 - 67,000 रुपये और 15,600 - 39,100 रुपये पदों के अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।
ऑनलाइन भरा जाएगा आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स, भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 और अनुसुचित जाति / अनुसुचित जनजाति के लिए 300 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आवेदक एम्स, भुवनेश्वर आधिकारिक वेबसाइट http://www.aiimsbhubaneswar.edu.in/ पर लॉग इन करें।