{"_id":"63e4891bc531a03cbf04aed8","slug":"rcf-apprentice-recruitment-2023-know-how-to-apply-online-at-rcf-indianrailways-gov-in-2023-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCF Apprentice Recruitment 2023: रेल कोच फैक्ट्री में भर्ती के लिए करें आवेदन, यह है पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RCF Apprentice Recruitment 2023: रेल कोच फैक्ट्री में भर्ती के लिए करें आवेदन, यह है पूरी प्रक्रिया
Thu, 09 Feb 2023 11:18 AM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:18 AM IST
सार
RCF Apprentice Recruitment 2023: रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RCF Apprentice Recruitment 2023: रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरसीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मार्च 2023 तक है।
विज्ञापन
रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला का यह भर्ती अभियान संगठन में 550 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पदों का विवरण
- फिटर : 215 पद
- वेल्डर: 230 पद
- मशीनिस्ट: 5 पद
- पेंटर: 5 पद
- बढ़ई: 5 पद
- इलेक्ट्रीशियन: 75 पद
- एसी और रेफरी मैकेनिक: 15 पद
पात्रता मापदंड
आवेदन कर रहे उम्मीदवार को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उनकी आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन अधिसूचना के तहत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की तैयार की गई योग्यता सूची के आधार पर होगा। जिस ट्रेड में अप्रेंटिस किया जाना है,उसमें मैट्रिक + आईटीआई अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।