RBI SO Recruitment 2022: आरबीआई में एसओ के विभिन्न पदों पर इस तारीख तक करें आवेदन, यहां मिलेगी डिटेल
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें भर्ती विवरण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एसओ के कानून अधिकारी, मैनेजर (सिविल), मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), पुस्तकालय पेशेवर ग्रेड ए, आर्किटेक्ट, क्यूरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू की गई थी। उम्मीदवारों के पास 4 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। अभ्यर्थियों को 6 मार्च, 2022 के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें स्तकालय पेशेवर ग्रेड ए के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष और क्यूरेटर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर पदों से जुड़ी अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें।
RBI SO Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- आरबीआई एसओ के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 15 जनवरी 2022
- आरबीआई एसओ की आवेदन की अंतिम तिथि - 4 फरवरी, 2022
- आरबीआई एसओ की परीक्षा की तिथि - 6 मार्च, 2022
RBI SO Recruitment 2022 के लिए भर्ती विवरण
- कानून अधिकारी ग्रेड बी - 02 पद
- मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) - 06 पद
- मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) - 03 पद
- पुस्तकालय पेशेवर (सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष) ग्रेड ए - 01 पद
- आर्किटेक्ट ग्रेड ए - 01 पद
- क्यूरेटर - 01 पद
RBI SO Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा
- विधि अधिकारी ग्रेड बी - 21 से 32 वर्ष
- मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) - 21 से 35 वर्ष
- मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) - 21 से 35 वर्ष
- पुस्तकालय पेशेवर (सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष) ग्रेड ए - 21 से 30 वर्ष
- आर्किटेक्ट ग्रेड ए - 21 से 30 वर्ष
- क्यूरेटर - 25 से 50 वर्ष
RBI SO Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सेबी की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
- अब उम्मीदवार होमपेज पर जाकर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार विभिन्न पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
- अधिसूचना स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी और इसमें दिए गए विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें।
- अब उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र को अच्छी तरह से भरकर उसे जमा करें।
- फॉर्म को जमा करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
- अब उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।