RBI Recruitment 2023: आरबीआई में अधिकारी बनने का आखिरी मौका, ग्रेड बी भर्ती में आज ही कर पाएंगे आवेदन
RBI Grade B Officer Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका खत्म होने जा रहा है। आरबीआई के विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड बी (सीधी भर्ती) के पद के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख ...
विस्तार
RBI Grade B Officer Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका खत्म होने जा रहा है। आरबीआई के विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड बी (सीधी भर्ती) के पद के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 16 जून, 2023 तक है। उम्मीदवार RBI ग्रेड B अधिकारी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, Opportunities.rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।
RBI Grade B Recruitment 2023: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड बी ऑफिसर 2023 के लिए 16 जून, 2023 शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ जून तक थी। जिन उम्मीदवारों ने इम्फाल (मणिपुर) को अपने परीक्षा शहर के रूप में चुना है, उनके पास 20 जून से 22 जून, 2023 तक अपने परीक्षा केंद्रों को बदलने का विकल्प है। वे आइजल, कोहिमा, शिलांग, जोरहाट, गुवाहाटी, कोलकाता और दिल्ली जैसे शहरों में परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए परीक्षण शहरों के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
RBI Grade B Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
ऑफिसर इन ग्रेड बी जनरल : 222अधिकारी ग्रेड बी डीईपीआर : 38
अधिकारी ग्रेड बी डीएसआईएम : 31
शैक्षिक योग्यता : ग्रेड बी-सामान्य के लिए न्यूनतम योग्यता न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री है, जबकि डीईपीआर और डीएसआईएम के लिए मास्टर डिग्री है।
चयन प्रक्रिया : उपरोक्त पदों के लिए चयन चरण I और चरण II में ऑनलाइन/लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी के लिए 100 रुपये है।
RBI Grade B Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी 2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर लॉग ऑन करें। -
होम पेज पर "वर्तमान रिक्तियां" टैब पर क्लिक करें। -
ग्रेड 'बी'(सामान्य/डीईपीआर/डीएसआईएम) स्ट्रीम - पैनल वर्ष 2023 में अधिकारियों के पद के लिए सीधी भर्ती पर क्लिक करें। -
अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। -
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। -
भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।