फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Grade B Phase II result 2024 out at opportunities.rbi.org.in; here’s download link

RBI Grade B Result 2024: आरबीआई ग्रेड बी चरण-2 के नतीजे हुए जारी, यहां से देखें पीडीएफ में अपना नाम

Fri, 15 Nov 2024 09:27 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 15 Nov 2024 09:27 AM IST
सार

RBI Grade B Result 2024:  भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी चरण-2  के नतीजे ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
RBI Grade B Phase II result 2024 out at opportunities.rbi.org.in; here’s download link
RBI Grade B Result - फोटो : freepik

विस्तार

RBI Grade B Result: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड 'बी' (DR) चरण-2 परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। इस भर्ती परीक्षा में उस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (opportunities.rbi.org.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और सत्यापन कोड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।  

विज्ञापन


आरबीआई ग्रेड बी परिणाम 2024 पीडीएफ में सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। साथ ही, उन्हें चरण II (पेपर-I + पेपर-II + पेपर-III) में प्राप्त अंकों के आधार पर साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

परीक्षा 19 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 94 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 66 रिक्तियां ग्रेड 'बी' (डीआर)-जनरल में अधिकारी के पद के लिए हैं, 21 रिक्तियां ग्रेड 'बी' (डीआर) - डीईपीआर में अधिकारी के पद के लिए हैं और 7 रिक्तियां ग्रेड 'बी' (डीआर) - डीएसआईएम में अधिकारी के पद के लिए हैं।

अधिसूचना में कहा गया है, "साक्षात्कार की तिथि उम्मीदवारों को यथासमय बता दी जाएगी। साक्षात्कार की तिथि, समय और स्थान दर्शाने वाले साक्षात्कार कॉल लेटर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को (यथासमय) उनके पंजीकृत ई-मेल पते noreply.samadhan@rbi.org.in पर भेजे जाएंगे । उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे स्पैम और जंक बॉक्स सहित अपने मेलबॉक्स की जांच करें।"

रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करें और चरण-II परिणाम पर क्लिक करें।
  • आरबीआई ग्रेड बी चरण-2 परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed