फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Assistant Recruitment 2023 Tomorrow is the last date to apply for 450 posts at opportunities.rbi.org.in

RBI Assistant Recruitment 2023: आरबीआई में सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, अभी करें अप्लाई

Tue, 03 Oct 2023 03:21 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 03:21 PM IST
सार

RBI Assistant Recruitment: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए आवेदन करने का कल आखिरी दिन है। भर्ती से जुड़ी डिटेल और आवेदन का तरीका नीचे जानें...

विज्ञापन
RBI Assistant Recruitment 2023 Tomorrow is the last date to apply for 450 posts at opportunities.rbi.org.in
RBI Assistant 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RBI Assistant Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के 450 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया का कल आखिरी दिन है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार कल से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा

आरबीआई असिस्टेंट 2023 ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 21 और 23 अक्तूबर को होने की उम्मीद है, जबकि आरबीआई असिस्टेंट 2023 मुख्य परीक्षा 2 दिसंबर को होने की संभावना है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर हैं। इच्छुक उम्मीदवार  जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - opportunities.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 सितंबर 1995 से पहले और 1 सितंबर 2003 के बाद नहीं हुआ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण श्रेणी) के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और पीसी पर वर्ड प्रोसेसिंग की नॉलेज होनी चाहिए।

भूतपूर्व सैनिक श्रेणी (पूर्व सैनिकों के आश्रितों को छोड़कर) से संबंधित उम्मीदवारों को या तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए या सशस्त्र बलों की मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए और कम से कम 15 साल की रक्षा सेवा प्रदान की होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "सहायक पद के लिए भर्ती - 2023" पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed