फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan VDO Exam: Recruitment Test Postponed, Now in November; 850 Posts to be Filled; Details here

Rajasthan VDO Exam: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा स्थगित, नवंबर में होगा एग्जाम; 850 पदों पर होगी नियुक्ति

Tue, 26 Aug 2025 12:05 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 26 Aug 2025 12:05 PM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा 31 अगस्त को प्रस्तावित थी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 850 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। नीचे पढ़ें विवरण...

विज्ञापन
Rajasthan VDO Exam: Recruitment Test Postponed, Now in November; 850 Posts to be Filled; Details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Rajasthan VDO Exam Postponed: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन

2 नवंबर को होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 850 पदों को भरा जाएगा, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 683 और अनुसूचित क्षेत्र के 167 पद शामिल हैं। वहीं, लैब असिस्टेंट (Lab Assistant) परीक्षा की नई तारीख बोर्ड जल्द जारी करेगा।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षार्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया 

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा दो चरणों में होगी- पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उसके बाद मुख्य परीक्षा। केवल वही उम्मीदवार, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, मुख्य परीक्षा देने के पात्र बनेंगे।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार सातवें वेतनमान के तहत आकर्षक वेतन मिलेगा, जो सरकारी सेवा के मानकों के अनुसार होगा।

चयन प्रक्रिया के बाद नियुक्ति प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को भेजी जाती है। वहां से जिलेवार मेरिट लिस्ट तैयार कर प्रोबेशनर ट्रेनी के रूप में अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाता है। यह प्रक्रिया विभागीय स्तर पर तय दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित होती है।

नियमानुसार, सभी चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के अंतर्गत नियुक्त किया जाता है। इस अवधि में वेतन श्रृंखला के स्थान पर केवल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियत पारिश्रमिक प्रदान किया जाता है। यह राशि आमतौर पर 18,000 रुपये से 23,700 रुपये के बीच होती है। इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता (DA, HRA, आदि) नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed