{"_id":"61bf162e4b235f205d390bee","slug":"rajasthan-staff-selection-board-released-admit-card-for-the-recruitment-exam-of-village-developement-officer-know-how-to-download-it-here-sarkari-naukri-sarkari-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSMSSB VDO Admit Card 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया वीडीओ भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSMSSB VDO Admit Card 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया वीडीओ भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
Sun, 19 Dec 2021 04:53 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 19 Dec 2021 04:53 PM IST
सार
RSMSSB VDO Admit Card 2021 : जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था, वह अपना प्रवेश पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
RSMSSB VDO Recruitment 2021
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की ओर से ग्रामीण विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को आज रविवार को जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था, वह अपना प्रवेश पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
कब होगी परीक्षा?
आरएसएमएसएसबी वीडीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। परीक्षा को दो पाली में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इसकी समय सीमा 2 घंटों की होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए जल्द से जल्द इसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर वीडीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देशों को जारी किया है। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 1.30 घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटूथ, नोटबुक, लॉग, रबर, पेनड्राइव, व्हाइटनर या कोई अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट लेकर न आएं। परीक्षा कोरोना के सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इनका पालन करें। मास्क लगा कर रखें, सैनिटाइजर को साथ रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन