REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
REET 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में शामिल होने के इच्छुक युवा उम्मीदवारों को एक और विशेष अवसर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
REET 2022 Application Reopened: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में शामिल होने के इच्छुक युवा उम्मीदवारों को एक और विशेष अवसर दिया गया है। आरबीएसई ने रीट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी गई है।
उम्मीदवार जो शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा यानी रीट 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार पांच जून की मध्यरात्रि तक आवेदन शुल्क का भुगतान reetbser2022.in पर कर सकते हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)की ओर से रीट 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पेपर-1 (स्तर-2) के लिए परीक्षा का समय सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है और पेपर-2 (स्तर-1) के लिए समय दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक है। आवेदक 14 जुलाई (शाम 4.00 बजे) से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। रीट 2022 के तहत दो परीक्षाएं होनी हैं। पेपर-1 (लेवल-2) को पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा छह से आठवीं तक पढ़ाने के पात्र होंगे, जबकि पेपर-2 (लेवल-1) को पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाने के पात्र होंगे।
रीट 2022 : आवेदन शुल्क
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में शामिल होने और केवल एक स्तर की परीक्षा का चयन करने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा और जो लोग पेपर 1 और पेपर 2 दोनों को चुनने के इच्छुक हैं, उन्हें 750 रुपये का शुल्क देना होगा। रीट के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार, परीक्षा का सिलेबस रीट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
REET 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले आरबीएसई रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर उपलब्ध REET 2022 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी रखें।।