Rajasthan Police Result: जारी हुई राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी, रिजल्ट भी जल्द
Rajasthan Police Constable Result 2022: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की परीक्षा 13 से 16 मई तक और दो जुलाई को फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी।
विस्तार
Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की परीक्षा 13 से 16 मई तक और दो जुलाई को फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Police Constable Result: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
गुरुवार सुबह जारी होगा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम
राजस्थान पुलिस भर्ती नियामक की ओर से अब जल्द ही कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का परिणाम जारी किया जाना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम गुरुवार, 25 अगस्त, 2022 को जारी किया जा रहा है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
Raj Police Constable Result ऐसे डाउनलोड करें अंतिम उत्तर कुंजी
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर रिक्रूटमेंट टैब के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। -
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें। -
इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी को देखें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले लें।
Rajasthan Police Recruitment: कॉन्स्टेबल के 4,588 पदों पर हो रही है भर्ती
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य पुलिस के बेड़े में कॉन्स्टेबल की कुल 4,588 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 55 रिक्तियां कॉन्स्टेबल चालक गैर-टीएसपी पद के लिए है। 717 पद कॉन्स्टेबल जनरल टीएसपी के लिए, 65 रिक्तियां कॉन्स्टेबल चालक टीएसपी के लिए, 3,574 पद जनरल टीएसपी के लिए हैं वहीं, कॉन्स्टेबल बैंड टीएसपी के लिए 23 पद और कॉन्स्टेबल पुलिस दूरसंचार के लिए 154 पद पर रिक्तियां हैं।