Rajasthan Police Constable: राजस्थान कॉन्स्टेबल शारीरिक दक्षता-माप परीक्षा का कार्यक्रम जारी,देखें शेड्यूल
Rajasthan Police Constable PET/ PST Schedule: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए होने वाली पीईटी, पीएसटी परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
विस्तार
Rajasthan Police Constable PET/ PST: राजस्थान पुलिस ने राज्य पुलिस बल में कॉन्स्टेबलों पदों पर भर्ती के लिए पीईटी/पीएसटी का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पीईटी/पीएसटी के लिए क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल शारीरिक दक्षता/माप परीक्षा 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा से एक सप्ताह पहले विभाग की वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबलों पदों पर निकली इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राजस्थान राज्य पुलिस बल में कुल 3578 कॉन्स्टेबल रिक्तियों को भरना है।
Rajasthan Police Constable PET ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, 'प्रवेश पत्र प्राप्त करें' पर क्लिक करें।
-
अब डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
-
एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
-
अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
शारीरिक दक्षता-माप परीक्षा
-
हाईट - पुरुष 168 सेमी.
-
महिला - 152 सेमी.
-
चेस्ट - 81-86 सेमी पुरुष
-
दौड़ - पुरुषों के लिए 5 किमी. 25 मिनट में पूरा करना होगा।
-
महिलाओं को 5 किमी. 35 मिनट में पूरा करना होगा।