{"_id":"6ae5008e87e466299e0677c1","slug":"students-were-made-aware-of-traffic-rules-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128677-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
-फोटो 84 : विद्यार्थियों को संबोधित करते निरीक्षक दयानंद गोरी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। रोहद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निरीक्षक दयानंद गोरी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक व सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। इस दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के नियम भी बताए। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन