{"_id":"6ae500a4e5410ea3ea069c39","slug":"students-eyes-were-examined-and-advicerecommendations-were-provided-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128681-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर दी परामर्श की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर दी परामर्श की सलाह
विज्ञापन
-फोटो 88 : शिविर में आंखों की जांच कराने के दौरान डॉक्टर से परामर्श लेता विद्यार्थी। स्रोत कॉले
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को यूथ रेडक्रॉस और महिला प्रकोष्ठ की ओर से सेंटर फॉर साइट के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार और उनकी टीम ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों की आंखों की जांच कर जरूरी परामर्श दिया।
प्राचार्य सुमन हुड्डा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को दृष्टि संबंधी समस्याओं, चश्मे के नंबर और आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने नियमित जांच कराने और आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ दृष्टि विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन और आत्मविश्वास के लिए जरूरी है। इस अवसर पर यूथ रेडक्रॉस संयोजिका डॉ. मोनिका, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. शशि रापड़िया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
-फोटो 88 : शिविर में आंखों की जांच कराने के दौरान डॉक्टर से परामर्श लेता विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -