फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Patwari Recruitment: Patwari recruitment seats increased in Rajasthan and then the application process started, know the complete details related to this recruitment, safalta

Rajasthan Patwari Recruitment: राजस्थान में पटवारी भर्ती की सीटें बढ़ीं और फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानिए इस भर्ती से जुड़ी कंप्लीट डिटेल्स

Sun, 11 Jul 2021 10:30 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 11 Jul 2021 10:30 PM IST
सार

राजस्थान में पटवारी भर्ती के लिए फिर से शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया। 5378 पदों के लिए अभ्यर्थी 15 जुलाई से 29 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
Rajasthan Patwari Recruitment: Patwari recruitment seats increased in Rajasthan and then the application process started, know the complete details related to this recruitment, safalta
Safalta.com/ Rajasthan Patwari Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है। RSMSSB ने पटवारी भर्ती में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को खुशखबरी देते हुए पदों की संख्या में वृद्धि की है। साथ ही अभ्यर्थियों को एक बार फिर से आवेदन करने का मौका भी दिया है। साथ ही साथ RSMSSB ने इन पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भी नई तारीखों की घोषणा कर दी है। इन पदों पर परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा। 
विज्ञापन


पदों की संख्या में की गई है वृद्धि :
RSMSSB ने संशोधित अधिसूचना में यह जानकारी दी है कि पटवारी के पदों के लिए आयोजित किये जा रहे इस भर्ती प्रक्रिया में 957 सीटों की वृद्धि की गई है। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पहला नोटिफिकेशन 17 जनवरी 2019 को जारी किया गया था और उसके मुताबिक पदों की संख्या 4,421 थी। RSMSSB द्वारा 957 पदों की वृद्धि के बाद अब रिक्तियों की संख्या 5378 हो गई है। इनमें 4615 पद नॉनटीएसपी और 763 पद टीएसपी एरिया के हैं।
विज्ञापन


इस तारीख से प्रारंभ होगी आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू किया गया है और इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई से 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन कर दिया है , उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अभ्यर्थी 30 जुलाई से 5 अगस्त तक आवेदन में संशोधन जरूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी तथा संसोधित अधिसूचना के मुताबिक EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अन्य आरक्षित वर्गों के समान अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। 

शैक्षणिक योग्यता :
अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास अधिसूचना में दिए गए कंप्यूटर कोर्सो में से किसी एक कोर्स की डिग्री भी होनी चाहिए। साथ ही साथ देवनागरी लिपि में हिन्दी में कार्य करने और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अधिसूचना देख सकते हैं।

घर बैठे-बैठे करें पक्की तैयारी
अगर आप भी यूपी में चल रही UPSSSC PET, SSC GD, SBI क्लर्क, AFCAT या अन्य किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आप  सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।

यहां आपकी एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में तैयारी कराई जाएगी और साथ ही में फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed