फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Patwari Exam: Can Girls Appear with Mehndi? Chairman Gives Important Advice

Rajasthan Patwari Exam: क्या मेहंदी लगाकर पटवारी परीक्षा दे सकती हैं लड़कियां? आयोग अध्यक्ष ने दी जरूरी सलाह

Sat, 16 Aug 2025 06:56 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 16 Aug 2025 06:56 PM IST
सार

Rajasthan Patwari Exam: राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 को लेकर महिला उम्मीदवारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे मेहंदी लगाकर परीक्षा में शामिल हो सकती हैं। आयोग अध्यक्ष आलोक राज ने इस बारे में स्पष्ट निर्देश दिए हैं और मेहंदी से जुड़ी जरूरी सावधानियों पर जोर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Patwari Exam: Can Girls Appear with Mehndi? Chairman Gives Important Advice
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

Rajasthan Patwari Exam Important Advice: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह के साथ-साथ कई सवाल भी देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर महिला उम्मीदवारों के बीच यह प्रश्न तेजी से सामने आ रहा है कि क्या वे मेहंदी लगाकर परीक्षा में शामिल हो सकती हैं? इस विषय पर अब खुद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है।

विज्ञापन


आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि मुझे कुछ क्वेरीज आई कि क्या लड़कियां मेहंदी लगाकर पटवारी परीक्षा में आ सकती हैं? मेरी सलाह है कि मेहंदी न लगाएं, नहीं तो आपके बायोमैट्रिक्स में अड़चन पैदा होगी। मगर फिर भी आप लगाना चाहें तो बस हथेली के बीच में लगाएं और कम से कम अंगूठे और उंगलियों के ऊपरी हिस्से पर न लगाएं। कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें।
विज्ञापन


आयोग ने ड्रेस कोड, एंट्री टाइम और अन्य दिशानिर्देश जारी किए हैं। यहां क्लिक करके पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों नहीं लगानी चाहिए मेहंदी?

पटवारी परीक्षा में बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अनिवार्य है। इस दौरान उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट स्कैन लिए जाते हैं। यदि उंगलियों पर मेहंदी लगी हो, तो स्कैनिंग में परेशानी हो सकती है, जिससे एंट्री रद्द तक हो सकती है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले मेहंदी न लगाएं या यदि लगाएं भी तो उंगलियों और अंगूठे को साफ रखें।

रविवार को दो पालियों में होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा कल, 17 अगस्त को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में 3705 पटवारी पद भरे जाएंगे। 

परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना जरूरी

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा ताकि तलाशी और पहचान प्रक्रिया के बाद समय पर कक्ष में बैठ सकें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटे पहले तक ही संभव होगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने और अपनी सीट पर समय पर बैठने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। देर होने पर किसी भी स्थिति में परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed