फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Income Tax Sports Quota Recruitment know how to apply at incomtaxrajasthan.gov.in

Income Tax Recruitment: आयकर विभाग में खेल कोटा के लिए निकलीं भर्तियां, जानें योग्यता और शर्तें

Wed, 13 Dec 2023 08:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 13 Dec 2023 08:46 PM IST
सार

Rajasthan Income Tax Sports Quota Recruitment: आयकर विभाग राजस्थान में खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Income Tax Sports Quota Recruitment know how to apply at incomtaxrajasthan.gov.in
jobs 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Rajasthan Income Tax Recruitment: आयकर विभाग, राजस्थान में आयकर निरीक्षक, कर सहायक, स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे विभिन्न पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती की जा रही है। इच्छुक और योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incomtaxrajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदनकर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी, 2024 तक है।

विज्ञापन

Rajasthan Income Tax Recruitment रिक्तियों का विवरण

राजस्थान आयकर विभाग में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 55 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • आयकर निरीक्षक: 02 पद

  • कर सहायक: 25 पद

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 2: 02 पद

  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ: 26 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Income Tax Sports Quota  आयु सीमा

राजस्थान आयकर खेल कोटा भर्ती के लिए इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष, कर सहायक और स्टेनोग्राफर के लिए 18 से 27 वर्ष और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए 18 से 27 वर्ष आयु होनी चाहिए।

विज्ञापन

Rajasthan Income Tax Recruitment शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान आयकर खेल कोटा भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग हैं। कर निरीक्षक के लिए खेल पृष्ठभूमि के साथ स्नातक की डिग्री की होनी चाहिए। कर सहायक के लिए स्नातक, टाइपिंग कौशल और खेल दक्षता की आवश्यकता होती है। स्टेनोग्राफर ग्रेड- II के लिए स्टेनोग्राफी के साथ 12वीं पास होना जरूरी है, और एमटीएस के लिए खेल विशेषज्ञता के साथ 10वीं पास होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed