फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan High Court Junior Personal Assistant Hindi Recruitment 2024 know how to Apply Online at hcraj.nic.in

Rajasthan High Court Recruitment: जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर निकलीं भर्तियां, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

Sat, 20 Jan 2024 04:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 20 Jan 2024 04:13 PM IST
सार

Rajasthan High Court JPA Recruitment: राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट हिंदी के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan High Court Junior Personal Assistant Hindi Recruitment 2024 know how to Apply Online at hcraj.nic.in
राजस्थान उच्च न्यायालय - फोटो : social media

विस्तार

Rajasthan High Court Recruitment 2024: राजस्थान उच्च न्यायालय (एचसीआरएजे), जोधपुर ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (जेपीए) - हिंदी के लिए भर्ती निकाली है। राजस्थान हाई कोर्ट जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 18 जनवरी 2024 को जारी की जा चुकी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 फरवरी 2024 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.ic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 मार्च 2024 तक है। आवेदन शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2024 तक है।

विज्ञापन

JPA Recruitment आयुसीमा

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट हिंदी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान उच्च न्यायालय जूनियर पर्सनल असिस्टेंट हिंदी भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan High Court आवेदन शुल्क

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट हिंदी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 450 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। ऑफलाइन भुगतान ई चालान शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed