फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Constable Admit Card 2022 released at police.rajasthan.gov.in know how to download sarkari naukri

Rajasthan Constable Admit Card: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Sun, 08 May 2022 09:19 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 08 May 2022 09:19 AM IST
सार

हम इस खबर में आपको प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Constable Admit Card 2022 released at police.rajasthan.gov.in know how to download sarkari naukri
Rajasthan Constable Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह अब विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना  प्रवेश पत्र को राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 मई, 2022 से लेकर 16 मई, 2022 तक राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली में होगी। कुछ दिनों पहले ही राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची जारी कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Constable Recruitment: कैसे चेक करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट   police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज आएगा।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन

हजारों पदों पर होगी भर्तियां

राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 4, 588 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित और शारीरिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को विभाग के अंतर्गत कांस्टेबल पुलिस दूरसंचार, कांस्टेबल जनरल और कांस्टेबल ड्राइवर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed