फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Recruitment cell, central railway bharti apply on rrccr.com for more details

Railway Bharti: भारतीय रेलवे में पांच सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती, 47 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Mon, 28 Nov 2022 12:20 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 28 Nov 2022 12:20 PM IST
सार

RRCCR:रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे (CR) ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) के माध्यम से स्टेनोग्राफर, सीनियर कॉमन क्लर्क कम टिकट क्लर्क सहित 596 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Railway Recruitment cell, central railway bharti apply on rrccr.com for more details
रेलवे भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RRCCR: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे (CR) ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) के माध्यम से स्टेनोग्राफर, सीनियर कॉमन क्लर्क कम टिकट क्लर्क सहित 596 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट उमीदवार सेंट्रल रेलवे की आधिरकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

 श्रेणीवार पदों का विवरण

  1. स्टेनोग्राफर – 08
  2. सीनियर कम क्लर्क कम टिकिट क्लर्क – 154
  3. गुड्स गार्ड – 46
  4. स्टेशन मास्टर – 75
  5. जूनियर अकाउंट असिस्टेंट – 150
  6. जूनियर कम क्लर्क कम टिकिट क्लर्क – 126
  7. अकाउंट्स क्लर्क – 37 पदों को मिलाकर कुल 596 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता

  1. स्टेनोग्राफर- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड की स्पीड होनी चाहिए।
  2. सीनियर कॉमर्शियल क्लर्क-सह-टिकट क्लर्क- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  3. गुड्स गार्ड- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
  4. स्टेशन मास्टर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  5. जूनियर लेखा सहायक- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। वरीयता I और II डिवीजन ऑनर्स मास्टर डिग्री वाले व्यक्ति को दी जाएगी।
  6. जूनियर कमर्शियल क्लर्क-कम-टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क- 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। 
विज्ञापन

पदों के लिए आयुसीमा

  • अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा (01-01-1981)  42 वर्ष निर्धारित की गई है। 
  • ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा (01-01-1978)  45 वर्ष निर्धारित की गई है। 
  • एससी,एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा (01-01-1976)  47 वर्ष निर्धारित की गई है। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आरआरसी/सीआर की आधिकारिक वेबसाइट www.rrccr.com. पर जाएं।
  • होमपेज पर जीडीसीई ऑनलाइन-ई-आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे नाम, समुदाय, जन्म तिथि, कर्मचारी आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत विवरण भरें।
  • इसके बाद शैक्षिक योग्यता विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed