Odisha Train Accident: भर्तियों में रेलवे की ढिलाई, अलग-अलग वर्गों में करीब तीन लाख पद खाली, पर नौकरियां गायब
Railway Recruitment 2023: रेलवे में जाने की इच्छा आमतौर पर बहुत से बच्चे रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रेलवे में कितने पद खाली पड़े हैं? आइए इस खबर के जरिए हम आपको बताते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Railway Jobs Data: भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी लाखों की संख्या में युवा करते हैं। लेकिन नौकरी का इंतजार करते-करते काफी समय निकल जाता है। एक आंकड़े के मुताबिक देशभर के कई बड़े विभागों में करीब दस लाख पद खाली पड़े हैं। इनमें रेलवे में भी खाली पड़े पदों की संख्या लाखों में हैं।
राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि एक मार्च, 2021 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 9.79 लाख से अधिक पद खाली हैं, जिनमें सबसे अधिक 2 लाख 93 हजार से ज्यादा पद भारतीय रेलवे में खाली हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की आवश्यकता के अनुसार, खाली पदों पर प्रतिभागियों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये भर्तियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही होंगी।
इन बड़े विभागों में खाली पदों की संख्या
-
रेलवे 2 93 943
-
रक्षा (सिविल) 264706
-
डाक विभाग 90050
-
राजस्व 80243
-
परमाणु उर्जा 9460
-
भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग 25934
-
श्रम एवं रोजगार 2408
-
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा 6860
-
विज्ञान और प्रौद्योगिकी 8543
-
खान 7063
बता दें कि दो जून की रात ओडिशा के बालासोर में एक भयानक ट्रेन हादसा हुआ। जिसमें ढाई सौ से ज्यादा जिंदगियां मौत के मुंह में समा गईं। इसके साथ ही नौ सौ से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।