फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway PLW Apprentice Recruitment 2023 for 295 posts, apply at plwindianrailways.gov.in

Railway Recruitment 2023: रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी डिटेल

Mon, 16 Oct 2023 11:22 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 11:22 AM IST
सार

PLW Railway Apprentice 2023: रेलवे में 12वीं पास युवाओं के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीवार नीचे डिटेल्स पढ़ इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Railway PLW Apprentice Recruitment 2023 for 295 posts, apply at plwindianrailways.gov.in
रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

PLW Railway Recruitment 2023: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 9 अक्तूबर से शुरू हुई थी और अभी जारी है। योग्य उम्मीदवार पीएलडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट - plwIndianrailways.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

यह भर्ती अभियान संगठन में 295 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2023 है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए और आयु 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
मैकेनिक (डीजल): 40 पद
मशीनिस्ट: 15 पद
फिटर: 75 पद
वेल्डर: 25 पद

विज्ञापन

वेतन

प्रशिक्षण के प्रथम वर्ष के दौरान वजीफे के तौर पर 7000 रुपये, दूसरे वर्ष में 7700 और तीसरे वर्ष में 8050 रुपये दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

पद के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार पीएलडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed