Railway Group D : ये है लिखित परीक्षा का पैटर्न व चयन प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान समय में RRB NTPC की परीक्षा चल रही है व जल्द ही Railway Group D के पदों के लिए परीक्षा शुरू होने वाली है। इसकी लिखित परीक्षा की घोषणा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्दी ही की जाएगी। आपको बता दें कि RRB Group D के कुल 1,03,769 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए 2 करोड़ से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। यह भर्ती काफी बड़े पैमाने पर की जा रही है, लेकिन क्या आप इस परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इस परीक्षा के पैटर्न के बारे में सबकुछ बताएंगे।
RRB Group D का दो चरणों में होता है चयन
RRB Group D की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होती है तो वहीं दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा। पहले चरण की परीक्षा पास करने के बाद ही अभ्यर्थी दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। दूसरे चरण के बाद अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद उनकी Group D के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Group D परीक्षा पैटर्न
RRB Group D की लिखित परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाते हैं। जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होते हैं। आपको इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किग भी होती है। हर 3 गलत सवाल पर आपका 1 अंक काट लिया जाएगा।
इसके अलावा रेलवे Group D की लिखित परीक्षा में मैथ्स, रीजनिंग, जनरल साइंस, व जनरल अवेयरनेस विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
विषय प्रश्नों की संख्या
मैथ्स 25
रीजनिंग 30
जनरल साइंस 25
जनरल अवेयरनेस 20
ऐसे करें खुद को RRB Group D के लिए तैयार
अगर आप भी घर RRB Group D की तैयारी करना चाहते हैं, तो Safalta.com आपके लिए लेकर आया है एक बेहद ही खास कोर्स। इस कोर्स में आपको 260 घंटे से ज्यादा की लाइव इंटरेक्टिव क्लास व रिकॉर्डेड वीडियो क्लास प्रदान की जाएंगी। साथ ही 200 से ज्यादा पीडीएफ स्टडी मैटेरियल भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा ढेरों वीकली टेस्ट व मॉक टेस्ट के द्वारा आपकी तैयारी कराई जाएगी। आपके लिए स्पेशल डाउट क्लीयरिंग सेशन भी आयोजित कराए जाएंगे। आपको बता दें कि इस कोर्स के नए बैच 25 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। अगर आप भी एक्सपर्ट फैकल्टी के द्वारा रेलवे Group D की तैयारी करना चाहते हैं, तो आज ही लें इस कोर्स में एडमिशन।
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें-http://bit.ly/safalta-rrb-group-d
अथवा अभी भरें ये फॉर्म-http://bit.ly/form-rrb